पंजाब चुनाव में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी, सोशल मीडिया पर पार्टी का पक्ष रखने में दिखा रहीं होशियारी

पंजाब चुनाव में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी, सोशल मीडिया पर पार्टी का पक्ष रखने में दिखा रहीं होशियारी

चंडीगढ़: पंजाब में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और इस बीच हर दल अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश में जुटा हुआ है। चुनाव आयोग की ओर से कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों और कोरोना वैक्सीनेशन की स्थिति को देखते हुए फिलहाल जनसभा-रैली पर रोक लगाई गई है। एक तरफ जहां सभी राजनीतिक दल सत्ता हासिल करने के लिए गुणा-गणित में जुटे हैं, पार्टियों की महिला सदस्य भी इसमें पीछे नहीं हैं। वे भी सियासी घमासान में होशियारी से अपना पूरा दमखम लगा रही हैं। सभी दलों में कुछ महिलाएं सोशल मीडिया पर बढ़-चढ़कर पार्टी के प्रचार-प्रसार में हिस्सा ले रही हैं। विधानसभा के 2012 , 2017 व लोकसभा 2019 के चुनावों में अधिक वोटिंग करने वाली पंजाब की महिलाएं इस बार भी सरकार बनाने में अहम रोल अदा कर सकती हैं। आइए जानते हैं किस तरह से महिलाएं सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं।


Source: